Advertisement
14 September 2016

शराब बंदी आंदोलन : नीतीश अब मध्य प्रदेश में राजनीतिक दायरा बढ़ाएंगेे

google

 

हालांकिप्रदेश में शराबबंदी आंदोलन को नेशनल एलाइंस फॉर पीपुल्स मूवमेंट (एनएपीएम) लीड कर रहा है। एनएपीएम में देशभर के 50 से अधिक बड़े एनजीओ और जनसंगठन शामिल हैं। प्रमुख रूप से नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकरगांधी शांति प्रतिष्ठान के कुमार प्रशांत और किसान संघर्ष समिति के नेता व पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

समाजवादी नेता रघु ठाकुर ने कहा है कि शराबबंदी आंदोलन को लेकर वह नीतीश कुमार से चर्चा करेंगे। आंदोलन के पीछे नीतीश का कोई चुनावी प्रयोजन नहीं है तो वह खुद इस आंदोलन से जुड़ेंगे। ठाकुर ने कहा कि वह बिहार में ही हैं। नालंदा में जदयू नेता के घर से 150 बोतल शराब पकड़ी गई है। इस नेता की जगह जिस अधिकारी ने यह शराब पकड़ी हैउसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। शराबबंदी को लेकर ऐसी दोहरी नीति नहीं होना चाहिए।

Advertisement

गौर हो कि शराब मुक्त मध्य प्रदेश यात्रा मालवा-निमाड़भोपालबुंदेलखंडचंबलविंध्य क्षेत्र से होते हुए महाकौशल क्षेत्र के 24 जिलों से होकर गुजरेगी। 13 दिनी यह यात्रा 31 शहर और कस्बों में रुकेगीजहां आम सभाएं की जाएंगी।

TAGS: बिहार, नीतीश कुमार, शराबबंदी आंदोलन, मध्‍य प्रदेश, राजनैतिक यात्रा, शरद यादव, pm modi, liquor ban, mp, visit, nitish kumar, bihar, chief minister
OUTLOOK 14 September, 2016
Advertisement