Advertisement
14 November 2022

राष्ट्रपति को लेकर मंत्री अखिल गिरी के बयान पर ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कही ये बात

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने टीएमसी नेता और मंत्री अखिल गिरी के राष्ट्रपति को लेकर दिए गए विवादित बयान पर माफी मांगी है। ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह अपने नेता के बयान के लिए माफी मांगती हैं। पार्टी इस पर कारवाई करेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपने मंत्री सहयोगी अखिल गिरी की विवादित टिप्पणी की निंदा करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को टीएमसी की ओर से उनसे माफी मांगी।बनर्जी ने कहा कि वह राष्ट्रपति के लिए बहुत सम्मान करती हैं और उनकी पार्टी ने गिरि को भविष्य में अपमानजनक टिप्पणी करने के प्रति आगाह किया है।

बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, "मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अखिल गिरी की टिप्पणी की निंदा करती हूं। अखिल ने जो किया है वह गलत है। हम इस तरह की टिप्पणी का समर्थन नहीं करते हैं। मैं अपनी पार्टी की ओर से माफी मांगती हूं क्योंकि वह मेरे पार्टी के सहयोगी हैं। पार्टी पहले ही अखिल गिरि को चेतावनी दे चुकी है।"

Advertisement

सीएम ने किसी पर उंगली उठाए बिना यह भी याद किया कि गिरि को अतीत में 'डार्कक' (कौआ प्रजाति) कहा जाता था।

बता दें कि अखिल गिरि को हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लुक्स पर अपनी टिप्पणी के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अपनी टिप्पणियों का एक वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद गिरि ने इसके लिए माफी भी मांगी थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee, condemns, Akhil Giri's controversial remarks, apologises, President Droupadi Murmu, TMC
OUTLOOK 14 November, 2022
Advertisement