Advertisement
11 April 2021

ममता बनर्जी बोलीं- कूच बिहार में हुआ नरसंहार, तथ्यों को छिपाने के लिए मुझे जाने से रोका गया

ANI

कूच बिहार में शनिवार को सीआईएसएफ की फायरिंग पर पश्चिम बंगाल में सियासत गरमा गई है। सीएम ममता बनर्जी ने रविवार को एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कूच बिहार में नरसंहार हुआ। सीआईएसएफ के जवानों ने कमर के नीचे पैर पर नहीं, बल्कि कमर के ऊपर छाती में गोली मारी हैं। उन्होंने कहा कि पीएम और गृह मंत्री पूरी तरह से असक्षम हैं और इस घटना की सूचनाओं को छिपाने के लिए उन्हें जाने से रोका गया है। सीएम ने वीडियो फोन से पीड़त परिवार के सदस्यों से बात की और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी जानती है वे चार चरणों में में हार गए हैं इसलिए अब वे बुलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। हम इनका बदला बैलेट से देंगे। उन्होंने कहा कि मैं एक रॉयल बंगाल टाइगर हूं। उन्होंने मुझे कूच बिहार नहीं जाने दिया। मैंने उनसे वीडियो कॉल पर गोलीबारी की घटना में मृतक के परिवार वालों से बात की। चुनाव आयोग का बैन खत्म होने के बाद मैं चौथे दिन वहां जाऊंगी।. 

ममता बनर्जी ने कहा,'पहले आप सुरक्षा बलों के जरिए लोगों की जान लेते हैं और बाद में उन्हें क्लीन चिट देते हैं। उन्होंने गोलियां बरसाईं। वो उनको पैर या शरीर के निचले हिस्से में गोली मार सकते थे, लेकिन सब गोलियां उन्हें गर्दन या छाती में लगीं।'  रबर बुलेट चलाने, आंसू गैस के गोले छोड़ने, वाटर कैनन के इस्तेमाल का प्रावधान है।

Advertisement

ममता बनर्जी ने फायरिंग में मारे गए युवकों के परिजनों से बात करते हुए कहा है कि सीआईएसएफ पर जाकर हत्या की मुकदमा आप करवाओ, चुनाव के बाद मैं उसे देखूंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन में अगर केस दर्ज नहीं किया जाता है तो आप मुझे बताओ मैं उस पुलिस वालों को भी देखूंगी।

वहीं, ममता के आरोपों पर अमित शाह ने कहा कि उन्हीं के उकसावे की वजह से ये दुखद घटना हुई है। गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षाबलों से हथियार छीनने की कोशिश की गई। अपने बचाव में जवानों को गोली चलानी पड़ी। दीदी मौत पर राजनीति कर रही हैं।

TAGS: Mamta Banerjee, massacre, Cooch Behar, facts, home minister, PM
OUTLOOK 11 April, 2021
Advertisement