Advertisement
25 April 2019

आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जारी, ‌रोजगार, उच्च शिक्षा, महिला सुरक्षा पर ‌विशेष बल

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र जारी करते हुए आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह उनकी पार्टी के लिए गीता, कुरान और बाइबल की तरह है। आइटीओ, दिल्ली के निकट स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निशाने पर मुख्यतः भाजपा रही। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों दलों ने लोगों को धोखा दिया है।

केजरीवाल ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश को बचाने का चुनाव है। सत्ताधारी दल भाजपा चाहती है भारत के टुकड़े हो जाएं, पाकिस्तान भी यही चाहता है। पिछले 70 साल से दिल्ली के लोगों को यही टीस है कि उन्हें पूर्ण राज्य के नागरिक का अधिकार मिले। इस बात के मद्देनजर दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का मुद्दा प्रमुख रूप से घोषणापत्र में शामिल किया गया है। 

इसके अलावा घोषणापत्र में रोजगार, उच्च शिक्षा, महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों को रखा गया है। पार्टी आम चुनाव में दिल्ली के हर नागरिक को खुद का घर, दो लाख युवाओं को नौकरी, दिल्ली के कॉलेजों में दाखिले के लिए 85 फीसद आरक्षण, दिल्ली सरकार के अधीन पुलिस आने पर सुरक्षा की गारंटी, सीलिंग पर रोक समेत अनधिकृत कालोनियों में विकास करने का वादा कर रही है। 

Advertisement

दरअसल, आम आदमी पार्टी का मानना है कि जब तक पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलता तब तक दिल्ली की शासन-व्यवस्था अच्छे ढंग से चलाना बहुत मुश्किल है।

जा‌निए आप के घोषणापत्र की खास बातें

आप ने अपने घोषणापत्र में पांच मुद्दाों  को खास अह‌मियत दी हैः

1. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने पर AAP सरकार दिल्ली पुलिस में बदलाव करेगी, साथ ही रिक्त पद भरे जाएंगे। 

2. आम आदमी पार्टी कॉलेजों में 85 फीसद सीट दिल्ली के छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित करेगी।

3. दिल्ली के मतदाताओं को 85 फीसद नौकरियों में आरक्षण देंगे।

4. पूर्ण राज्य बनने पर ठेके के कर्मचारी खासकर गेस्ट टीचर एक सप्ताह के भीतर नियमित होंगे।

5. डीडीए में भ्रष्टाचार को खत्म करके सस्ते घर बनाए जाएंगे। 

इन पर भी जाोर

  •  पुलिसवालों को आराम के लिए पूरा वक्त मिलेगा और वे अच्छे से और ईमानदारी से ड्यूटी कर सकेंगे
  • एमसीडी आप के अंतर्गत आई तो हर तरफ फैले कूड़े से छुटकारा दिलाएंगे
  • ऐंटी करप्शन ब्रांच जिसे मोदी सरकार ने 'छीना' उसे वापस लेकर फिर भ्रष्टाचार कम करेंगे
  • दो लाख युवाओं को नौकरी देंगे
अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: manifesto‌, दिल्‍ली, आप का घोषणापत्र, पूर्ण राज्य, पु‌लिस, रोजगार
OUTLOOK 25 April, 2019
Advertisement