Advertisement
10 February 2025

मणिपुर के मुख्यमंत्री को बहुत पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था: प्रियंका वाड्रा

मणिपुर के मुख्यमंत्री को बहुत पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था: प्रियंका वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को बहुत पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा कि उस पूर्वोत्तर राज्य में दो साल से हिंसा जारी है।

 

उन्होंने कहा, ‘‘यह काफी वक्त से, दो वर्ष से लंबित था।’’

Advertisement

 

कांग्रेस नेता ने बीरेन सिंह के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से यह बात कही।

 

बीरेन सिंह ने रविवार को इंफाल के राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। मणिपुर में मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

 

वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने पिछले दो दिनों में अपने संसदीय क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वह सोमवार को नयी दिल्ली रवाना होने से पहले अपने संसदीय क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के घर जाएंगी।

 

TAGS: Manipur CM, resigned, Priyanka Vadra
OUTLOOK 10 February, 2025
Advertisement