Advertisement
09 October 2015

सीबीआई के बहाने मायावती का भाजपा पर निशाना

मायावती ने कहा कि ताज प्रकरण में यूपीए सरकार ने सीबीआई के जरिए मेरी छवि खराब करने की कोशिश की और अब भाजपा की सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। एनएचआरएम घोटाले को लेकर सीबीआई मायावती से पूछताछ कर रही है। मायावती का कहना है कि जिस तरह से ताज प्रकरण से मैं पूरी तरह दोषमुक्त थी उसी तरह से एनएचआरएम मामले में मेरा कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन जबरन केंद्र की भाजपा सरकार मुझे परेशान कर रही है।

मायावती ने कहा कि विरोधी पार्टियां और जातिवादी ताकतों ने मिलकर मेरे खिलाफ साजिश रची है ताकि मैं उनका किसी तरह का विरोध न कर सकूं। उन्होने कहा कि बसपा की ताकत गरीब, पिछड़े, दलित, मुसलमान रहे हैं जिनके हित के लिए पार्टी काम करती रही है लेकिन भाजपा को दलित, गरीब, पिछड़ा, अल्पसंख्यक वर्ग से कोई मतलब नहीं है। मायावती ने चुनौती देते हुए कहा कि कुछ भी हो जाए मेरा संघर्ष जारी रहेगा चाहे इसके लिए मुझे फांसी पर भी क्यों ने लटका दिया जाए। मायावती ने काला धन को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साध। मायावती ने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली सरकार आज गरीबों का भला नहीं कर रही है बल्कि पूंजीपतियों की तिजोरी भरने का काम कर रही है। 

TAGS: मायावती, बसपा, कांशीराम, भाजपा, नरेंद्र मोदी, सीबीआई, mayavati, cbi, bsp, bjp, narendra modi
OUTLOOK 09 October, 2015
Advertisement