Advertisement
23 May 2017

सड़क मार्ग से मायावती का सहारनपुर दौरा, जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

FILE PHOTO

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती सहारनुपर में हुई जातीय हिंसा के बाद पीड़ितो से मिलने सड़क मार्ग से जा रही हैं। वे आज सुबह दिल्ली से सहारनपुर के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होने वाली थीं लेकिन स्थानीय प्रशासन से इजाजत न मिलने पर वह सड़क मार्ग से सहारनपुर के लिए निकल गईं।

मुरादनगर और मेरठ में हुआ जोरदार स्वागत

नई दिल्ली सड़क मार्ग से जा रहीं मायावती का मेरठ में जोरदार स्वागत किया गया। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती का मुरादनगर के कार्यकर्ताओं द्वारा भी जोरशोर से स्वागत किया गया।

Advertisement



मायावती, भीम आर्मी जिंदाबाद के लग रहे नारे

सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में उनका करीब दो घंटे तक रुकने का कार्यक्रम है। सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव मे मायावती के गांव पहुचने से पहले मायावती, भीम आर्मी जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।


 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mayawati, Saharanpur, BSP, Workers, welcomed, place-by-place
OUTLOOK 23 May, 2017
Advertisement