Advertisement
08 February 2025

मिल्कीपुर उपचुनाव: मतगणना के बीच सांसद अवधेश प्रसाद बोले- भाजपा ने तोड़ा बेईमानी का रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। मिल्कीपुर में यह चुनाव भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है।

अयोध्या जिले में स्थित मिल्कीपुर विधानसभा सीट का यह उपचुनाव भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर में बदल गया है। इस अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित सीट पर कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के चंद्रभानु पासवान और सपा के अजीत प्रसाद के बीच है।

मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा, "मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना चल रही है। भाजपा ने बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हमने कई बार चुनाव आयोग के सामने पूरी बात रखी। हमारी सारी शिकायतें चुनाव में साबित हो रही थी। भाजपा के गुंडे बूथ कैप्चर कर रहे थे। लेकिन चुनाव आयोग ने कुछ नहीं किया। इसके बावजूद भाजपा हारेगी। सपा का उम्मीदवार जीतेगा।"

Advertisement

<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> अयोध्या: समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा, &quot;मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना चल रही है। भाजपा ने बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हमने कई बार चुनाव आयोग के सामने पूरी बात रखी। हमारी सारी शिकायतें चुनाव में साबित हो रही थी। भाजपा के गुंडे… <a href="https://t.co/SxlKpuYzeJ">pic.twitter.com/SxlKpuYzeJ</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1888067525075968406?ref_src=twsrc%5Etfw">February 8, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के अवधेश प्रसाद ने भाजपा के तत्कालीन विधायक गोरखनाथ को हराया था। इसके बाद, 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अवधेश प्रसाद ने भाजपा को बड़ा झटका दिया और अयोध्या (फैजाबाद) संसदीय सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद लल्लू सिंह को 54,567 वोटों के अंतर से पराजित किया। यह हार तब हुई जब कुछ ही महीने पहले अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन हुआ था, जिससे भाजपा को इस क्षेत्र में बढ़त की उम्मीद थी। ऐसे में इस उपचुनाव में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Milkipur by-election, counting of votes, MP Awadhesh Prasad, BJP, record of dishonesty
OUTLOOK 08 February, 2025
Advertisement