Advertisement
01 October 2019

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मनसे ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली सूची

File Photo

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने आगामी महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के लिए 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कल्याण ग्रामीण सीट से प्रमोद राजू रतन पाटील को मैदान में उतारा है तो कल्याण पश्चिम से भोइर को उम्मीदवार  बनाया है।

मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे ने जारी पहली लिस्ट में सभी उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। इससे पहले कांग्रेस महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने बोकर से अशोक चव्हाण और नागपुर नार्थ से नितिन राउत को टिकट दिया है। वहीं, भाजपा ने 125 उम्मीवारों के नामों की घोषणा की है।

शिवसेना और भाजपा लड़े थे अलग अलग चुनाव

Advertisement

हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव हैं और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना अलग-अलग मैदान में थे। इस चुनाव में भाजपा पहली बार राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। देवेंद्र फडणवीस भाजपा की ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता बने थे। तब भाजपा को चुनाव में 122 सीटें हासिल हुई थीं। 145 के बहुमत से पीछे रहने के बाद पार्टी ने शिवसेना से गठबंधन किया था।

 यहां देखें सूची, कौन कहां से उम्मीदवार

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Maharashtra, Navnirman, Sena, released, first, list, candidates, Polls
OUTLOOK 01 October, 2019
Advertisement