Advertisement
21 June 2016

एमएनएस नेता ने 3 बरस में किए 5 विवाह, पत्‍नी संग मारपीट पर केस दर्ज होगा

google

पांचवी पत्‍नी भक्ति ने आरोप लगाया कि कोल्‍हे के किसी बारगर्ल से संबंध हैं। इसी वजह से वो उसके साथ मारपीट करता है। भक्ति ने यह भी कहा कि ललित कोल्‍हे की राजनीतिक पहुंच की वजह से पुलिस ने भी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था। इसी के चलते उन्हें उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को चिट्ठी लिखकर सहायता मांगनी पड़ी। कोल्हे को महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन का करीबी बताया जाता है।

भक्ति ने सभी सबूतों और अपने साथ मारपीट की कई तस्वीरों के साथ अंसारी को पत्र लिखा। इस लेटर के मिलने के बाद पूरी घटना को अंसारी ने काफी गंभीरता से लिया और कोल्हे के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दे दिए। 

 
 
 
TAGS: महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना, उप राष्‍ट्रपति, हामिद अंसारी, महाराष्‍ट्र, पांच विवाह, maharashtra, mns, vice president, hamid ansari, lalit kolhe
OUTLOOK 21 June, 2016
Advertisement