Advertisement
30 May 2016

शरद पवार बोले, मोदी का जश्‍न होगा दूसरा ‘इंडिया शाइनिंग’

google

गौर हो कि 2004 के दौरान भाजपा ने सत्‍ता में रहते हुए इंडिया शाइनिंग का नारा देकर सत्‍ता में वापसी का दावा किया था। लेकिन 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की चमत्‍कारिक जीत के बाद यह दावा बेकार गया था। पवार इसी को इंगित करते हुए कह रहे हैं कि इस बार भी ऐसा होगा। कांग्रेस दुबारा सत्‍ता में वापसी कर सकती है। भाजपा का कांग्रेस मुक्‍त भारत का सपना टूट सकता है। 

पवार ने कहा, ‘ मोदी दावा कर रहे हैं कि देश की सभी समस्याओं का अब समाधान हो गया है। उनका दावा है कि विश्व की नजर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। वह कांग्रेस-मुक्त भारत चाहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘उन्हें एक बार फिर से इतिहास पर नजर डालने की जरूरत है। गांधी और नेहरू के विचारों के साथ ही देश को आजादी मिली। गांधी और नेहरू की सोच के साथ देश को मजबूत और एकजुट रखा जा सकता है।’ अगले महीने विधान परिषद चुनावों के लिए अपने पार्टी उम्मीदवार वसंत देवखड़े के पक्ष में प्रचार के लिए आयोजित पार्टी की एक सभा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस देश से कभी खतम नहीं हो सकती।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: राकांपा प्रमुख, शरद पवार, नरेन्द्र मोदी, सरकार, राजग सरकार, विज्ञापन ‘इंडिया शाइनिंग’, कांग्रेस, congress, pm modi, india shining, sharad pawar, ncp, supremo, nda, bjp
OUTLOOK 30 May, 2016
Advertisement