Advertisement
06 July 2016

शिवसेना ने कसा तंज : नेहरू और इंदिरा के मंत्री मोदी के मंत्रियों से कहीं बेहतर

google

मंत्रिमंडल के विस्तार में उपेक्षा से नाराज शिवसेना ने मंगलवार को कहा था कि जिस तरह विस्तार की कवायद की गई, उससे वह आहत है। साथ ही पार्टी ने प्रधानमंत्री के चयन मानकों पर भी सवाल उठाए थे। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा है :नरेंद्र: मोदी अपनी सरकार के अकेले चेहरे हैं। इससे तुलना करें तो इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के पास बाबासाहेब अंबेडकर, बाबू जगजीवन राम, यशवंतराव चव्हाण और शंकरराव चव्हाण जैसे ज्यादा उत्कृष्ट सदस्य थे।

संपादकीय में आगे कहा गया है मानव संसाधन विकास मंत्रालय पी वी नरसिंह राव की वजह से जाना गया। मनमोहन सिंह की वजह से दुनिया को पता चला कि भारत में वित्त मंत्री है, जो काम करता है। जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में जैसे क्षमतावान लोग थे, वैसे लोग आज नहीं मिल सकते। ये लोग मोदी के मंत्रियों से कही बेहतर थे। इस परिदृश्य में मोदी के पास अपने मंत्रिमंडल की पूरी जिम्मेदारी खुद उठाने के अलावा और दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: शिवसेना, पीएम मोदी, मंत्रिमंडल, नेहरू, इंदिरा, विस्‍तार, महाराष्‍ट्र, कटाक्ष, अंबेडकर, नरसिंह राव, मनमोहन सिंह, pm modi, ambedkar, shivsena, cabinet, indira, manmohan, narsimh rao
OUTLOOK 06 July, 2016
Advertisement