Advertisement
21 June 2016

यूपी का दंगल : मुलायम और मुख्‍तार का मिलन, एक साथ करेंगे साइकिल पर सवारी

यूपी का दंगल : मुलायम और मुख्‍तार का मिलन, एक साथ करेंगे साइकिल पर सवारी | google

मंगलवार को अंसारी अपने समर्थकों सहित सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने अपनी पार्टी कौमी एकता दल का भी सपा में विलय कर दिया है। मुख्‍तार के सपा में शामिल होने की घोषणा उनके भाई और कौमी एकता दल के अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने की।

सूबे की सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव के साथ अफजाल ने साझा प्रेस कांफ्रेस कर यूपी चुनाव मेंं आपसी मदद की बात कही। अफजाल अंसारी ने कहा कि अब वह सपा के लिए काम करेंगे। यूपी में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है।  

 

TAGS: सपा सरकार, उत्‍तर प्रदेश, मुख्‍तार अंसारी, मुलायम सिंह यादव, अफजाल अंसारी, uttar pradesh, sp government, mulayam singh yadav, afjal ansari, mukhtar ansari
OUTLOOK 21 June, 2016
Advertisement