Advertisement
04 December 2015

मुलायम पीएम, राहुल डिप्टी तब हो सकता है गठबंधन: अखिलेश

PTI/ File

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट के दौरान अखिलेश यादव ने यह बात कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कही। इस बारे में पूछने पर राहुल गांधी ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया था कि क्या वह गांधी के साथ अपने अच्छे निजी संबंधों को कांग्रेस के साथ राजनीतिक स्तर पर ले जाना चाहते हैं। इसके जवाब में उन्‍होंने कहा, मैं चाहता हूं कि नेताजी के सपने पूरे हों और मैं उनके लिए काम करूं। वह प्रधानमंत्री बनें और वह (राहुल की ओर इशारा करते हुए) उप प्रधानमंत्री। मेरी इस पर सहमति है और अगर यह स्वीकार्य हो तो अभी गठबंधन करने को तैयार हूं।

हालांकि अखिलेश यादव इस सवाल को टाल गए कि क्‍या यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रतिद्वंद्वी बसपा के साथ वैसा गठबंधन संभव है, जैसा बिहार में जदयू और राजद के बीच हुआ था। इसके जवाब में उन्होंने कहा, वह पत्थर के हाथी बनवाना पसंद करती हैं। इसलिए एेसा कैसे संभव होगा। मैं आपको अपना फार्मूला पहले ही बता चुका हूं। अखिलेश ने जोर देकर कहा कि भाजपा और उसके किसी सहयोगी संगठन, जिस तरह की फूट डालते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं उसे देखते हुए उनके साथ कोई रिश्ता संभव नहीं है।

 

Advertisement

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: यूपी, मुख्‍यमंत्री, अखिलेश यादव, राहुल गांधी, सपा, मुलायम सिंह यादव
OUTLOOK 04 December, 2015
Advertisement