Advertisement
22 November 2016

मुलायम के जन्‍मदिन पर जश्‍न हुआ न जलसा

मुलायम के जन्‍मदिन पर जश्‍न हुआ न जलसा

मंगलवार को मुलायम सिंह यादव का जन्‍मदिन था। जन्‍मदिन से एक दिन पहले उत्‍तर प्रदेश के कानपुर में रेल हादसा हो गया जिसमें सौ से अधिक लोगों की जान चली गई उसके बाद मुलायम सिंह यादव ने जन्‍मदिन नहीं मनाने का फैसला किया। हालांकि मुलायम सिंह यादव के बेटे और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेेश यादव ने जन्‍मदिन केे तोहफे के रूप में आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेस-वे का उद़्घाटन करके बड़ा़ तोहफा दे दिया। 

जन्‍मदिन पर जश्‍न तो नहीं हुआ लेकिन मुलायम सिंह यादव को बड़ी संख्‍या बधाई देने के लिए नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। परिवार के सभी सदस्‍यों के अलावा अमर सिंह सहित कई बड़े नेता भी बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर यह संदेश देने का प्रयास भी किया गया कि परिवार एकजुट है। गौरतलब है कि बीतेे कुछ समय से परिवार में जो हलचल मची थी उसे देखते हुए कहा जा रहा था कि चुनाव तक सब अलग-थलग हो जाएगा लेकिन एकजुट होकर संदेश देने का प्रयास था कि सबकुछ ठीक है। 

TAGS: मुलायम सिंह यादव, अमर सिंह, समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव, जन्‍मदिन
OUTLOOK 22 November, 2016
Advertisement