Advertisement
02 September 2016

आवाज-ए-पंजाब का नेतृत्‍व करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू, अगले सप्‍ताह होगी घोषणा

google

 

हाल ही में दिल्‍ली में आप के नेता संदीप कुमार का सेक्‍स वीडियो लीक होने के बाद उसका असर पंजाब विधानसभा चुनाव पर पड़ने की आशंका राजनैतिक गलियारों में होने ही लगी थी। आम आदमी पार्टी की पंजाब चुनाव की तैयारियों को इस प्रकरण से झटका ही लगा है। इसी बीच पंजाब के राजनैतिक आसमान पर नए दल के साथ  सिद्धू के उतरनेे के फैसलेे के बाद अब यहां का राजनैतिक संग्राम बड़ा रोचक हो गया है। 

फ्रंट आवाज-ए-पंजाब का गठन 9 सितंबर को होगा। इसका बड़ा पोस्‍टर फेसबुक पर सिद्धू की पत्‍नी नवजोत कौर सिद्धू ने शेयर किया है। नवजोत कौर पंजाब विधानसभा में भाजपा विधायक हैं। शुक्रवार को शेयर किए गए इस पोस्‍टर में सिद्धू को पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह और लुधियाना से निर्दलीय विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथ दिखाया गया है। परगट सिंह ने भी नए दल के बनने की पुष्टि की है। 

Advertisement

सूत्रों के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू नए मोर्चे की ओर से मुख्‍यमंत्री पद के संभावित उम्‍मीदवार होंगे। परगट सिंह ने कहा कि हम गैर अकाली, गैर कांग्रेस और गैर आप, राजनीतिक फ्रंट के गठन के लिए अपने जैसी सोच वाले सभी लोगों से चर्चा कर रहे हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि पंजाब के लोगों के लिए विकल्‍प उपलब्‍ध कराने का दावा करने वाले आम आदमी पार्टी को उसके अपने ही लोगों ने शर्मसार कर दिया है। पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह ने भी फेसबुक पर इस पोस्‍टर को शेयर किया है। 

 
अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: नवजोत सिंह सिद्धूू, क्रिकेटर, पंजाब, आवाज-ए-पंजाब, भाजपा, आप, अकाली दल, aap, aawaj a punjab, navjot siddhu, pargat singh, cricketer, bjp, akali dal
OUTLOOK 02 September, 2016
Advertisement