Advertisement
24 April 2023

तेजस्वी यादव के साथ कोलकाता पहुंचे नीतीश कुमार, ममता से करेंगे मुलाकात

पीटीआई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को कोलकाता पहुंचे। दोनों आज दोपहर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।

कुमार और यादव हवाई अड्डे से सीधा राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ रवाना हुए, जहां वे बनर्जी के साथ बैठक करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने की रणनीति पर बंद कमरे में चर्चा करेंगे।

Advertisement

ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी के साथ पिछले महीने इसी तरह की बैठकें की थीं।

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए कुमार ने इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Nitish Kumar, Kolkata, Tejashwi Yadav, West Bengal CM, Mamata Banerjee.
OUTLOOK 24 April, 2023
Advertisement