Advertisement
05 June 2025

नीतीश सरकार न्याय नहीं, सिर्फ़ सत्ता की राजनीति का प्रतीक बन चुकी है: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार में 20 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘डबल इंजन’ सरकार राज्य को सुरक्षा, सम्मान और विकास नहीं दे पाई। उन्होंने यह दावा भी किया कि नीतीश सरकार न्याय नहीं, बल्कि सत्ता की राजनीति की प्रतीक बन चुकी है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने गया में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने उसके घर पहुंचे एक चिकित्सक की आरोपियों द्वारा कथित तौर पिटाई किए जाने की घटना को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘20 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी नीतीश जी की डबल इंजन सरकार न तो बिहार को सुरक्षा दे पाई, न सम्मान और न ही विकास। अपराध, बेरोज़गारी और पलायन, यही नीतीश-भाजपा सरकार की असली पहचान बन चुकी है।’’ उन्होंने दावा किया कि जनता को लाचार बनाकर सत्ता से चिपके रहना ही इनका एजेंडा है।

Advertisement

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘नीतीश सरकार ‘न्याय’ नहीं, सिर्फ़ ‘सत्ता’ की राजनीति का प्रतीक बन चुकी है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘अब बहुत हुआ। समय आ गया है कि हम अन्याय के इस चक्र को तोड़ें और बिहार को सुरक्षा, स्वाभिमान और सम्मान की राह पर आगे ले चलें।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Nitish government, symbol of power politics, Rahul Gandhi
OUTLOOK 05 June, 2025
Advertisement