Advertisement
27 May 2018

नोटबंदी पर पलटे नीतीश, अब पूछा-इससे कितनों को हुआ फायदा?

नोटबंदी पर बदले नीतीश के सुर, अब पूछा-इससे कितनों को हुआ फायदा?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुर नोटबंदी को लेकर बदल गए हैं। नीतीश ने राजद और कांग्रेस महागठबंधन के नेता के रूप में मुख्यमंत्री रहते हुए नवंबर 2016 में मोदी सरकार द्वारा किए गए नोटबंदी के फैसले को सही बताया था।

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार नीतीश ने शनिवार को कहा कि पहले वह नोटबंदी के समर्थक थे पर इससे कितने लोगों को फायदा हुआ। कुछ लोग अपने पास पड़ा नकद एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने में सफल हो गए।


Advertisement

उन्होंने बैंकों से भी बड़ा सवाल किया है। नीतीश ने पूछा है कि आप छोटे लोगों से कर्ज वसूली में तो बहुत सतर्क रहते हैं पर उन ताकतवर लोगों का क्या जो कर्ज लेकर फरार हो जाते हैं?  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि इससे बड़े अफसर भी अऩभिज्ञ रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकिंग सिस्टम में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहाकि वह बैंकों की आलोचना नहीं कर रहे हैं बल्कि अपनी चिंता जता रहे हैं। नीतीश कुमार पटना में बैंकों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे।

TAGS: Nitish kumar, chief minister, changed, voice, demonetization, benefited
OUTLOOK 27 May, 2018
Advertisement