Advertisement
11 July 2018

तेजस्वी का तंज, नीतीश देंगे अमित शाह को मोदी का भोज रद्द करने का स्पष्टीकरण

तेजस्वी का तंज, नीतीश देंगे अमित शाह को मोदी का भोज रद्द करने का स्पष्टीकरण | file photo

राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पटना में होने वाली मुलाकात पर तंज कसा है। तेजस्वी ने कहा कि जब यह भेंट होगी तब नीतीश भाजपा अध्यक्ष को सफाई देंगे।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि गुरुवार को नीतीश कुमार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को विस्तृत बिंदुवार स्पष्टीकरण देंगे कि उन्होंने जून 2010 में नरेंद्र मोदी का भोज अंतिम क्षणों में क्यों रद्द किया था। वह भाजपा अध्यक्ष को यह भी बताएंगे कि अब मजबूरन किन परिस्थितियों में आपको भोज दिया जा रहा है?

तेजस्वी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि कि शायद नीतीश कुमार कहेंगे कि तब मैं मजबूत था अब मजबूर हूं। मालूम हो कि 12 जुलाई को अमित शाह पटना में रहेंगे। पार्टी के कार्यक्रमों के अलावा उनकी नीतीश कुमार से भी मिलने की योजना है। 

Advertisement

एक अन्य ट्वीट में राजद नेता ने कहा कि 18 वर्षों के अजीज साथी गिरिराज सिंह और नीतीश कुमार अंदरखाने मिलकर ऊपर से बनावटी विरोध प्रकट करते है। उन्होंनने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बाद अब दोनों के साथ वर्षों से अर्जित अति विशेष नॉलेज शेयरिंग एवं ट्रेनिंग देने अमित शाह बिहार आ रहे हैं। कुछ दिनों बाद बिहार में साइड इफेक्ट्स दिखेंगे। केंद्रीय मंत्र गिरिराज सिंह पिछले दिनों अपने संसदीय क्षेत्र नवादा में दंगा के आरोपियों से मिलने के बाद आलोचना के शिकार हो रहे हैं।

TAGS: Tejaswi yadav, rjd, amit sah, bjp, nitish kumar, jdu
OUTLOOK 11 July, 2018
Advertisement