Advertisement
11 July 2016

आजम खान बोले : कोई मुद्दा मिल नहीं रहा, दंगे कराकर वोट बटोरने की सोच रही भाजपा

google

आजम खान ने कहा कि भाजपा हमेशा से साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देती है। यूपी के चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश में जगह-जगह दंगे कराने की फिराक में है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जब कोई मुद्दा नहीं है तो उन्होंने कैराना का राग अलापना शुरू कर दिया।

साथ ही आज़म खान ने कहा कि आतंकवादियों से उनकी कोई रिश्तेदारी नहीं है जो भी देश के साथ आतंकवाद की घटना में संलिप्त पाया जाए उसे केन्द्र सरकार कठोर से कठोर दंड दे। उन्‍होंने कहा कि देश के साथ गद्दारी करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। चाहे वह किसी भी समुदाय का क्यों न हो। 

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में दोबारा से सपा की सरकार बनेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रिकार्ड तोड़ विकास कार्य किए हैं। इस अवसर पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आज़म खान ने मेधावी छात्रों को प्रतिभा सम्मान समारोह में पुरस्कृत भी किया। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: उत्‍तर प्रदेश, आजम खान, भाजपा, सांप्रदायिकता, भाजपा, चुनाव, अमित शाह, अखिलेश यादव, akhilesh yadav, azam khan, riots, bjp, election, issue
OUTLOOK 11 July, 2016
Advertisement