Advertisement
21 April 2025

मणिपुर में लोगों की मुक्त आवाजाही के बिना सामान्य स्थिति संभव नहीं: सांसद

इनर मणिपुर से लोकसभा सदस्य बिमोल अकोईजाम ने कहा कि यदि राज्य में लोगों की मुक्त आवाजाही को रोका गया तो मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो सकती।

अकोईजाम का इशारा कुछ समूहों द्वारा थांगजिंग पहाड़ियों पर जाने पर लगायी पाबंदियों की ओर था, जो मेइती लोगों के लिए एक पवित्र स्थल है।

कांग्रेस सांसद ने संवाददाताओं से कहा, ‘मेइती लोग थांगजिंग पहाड़ियों (चुराचंदपुर जिले में) और कोबरू (कांगपोकपी जिले में) में पवित्र स्थानों पर नहीं जा सकते। यह सांप्रदायिक मुद्दा नहीं बल्कि बुनियादी मुद्दा है। यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों और शासन का मामला है।’’

Advertisement

अकोईजाम ने कहा, ‘जब तक लोगों की स्वतंत्र आवाजाही नहीं होगी और आंतरिक रूप से विस्थापित लोग अपने घरों को वापस नहीं लौटेंगे, तब तक राज्य में सामान्य स्थिति नहीं हो सकती।’’

अकोईजाम ने राष्ट्रपति शासन की घोषणा के दौरान संसद में बोलने की अनुमति न दिए जाने पर भी नाराजगी जतायी। उन्होंने दावा किया, ‘मैं और आउटर मणिपुर के सांसद अल्फ्रेड मौजूद थे…लेकिन उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी गई।’’

TAGS: Normalcy, Manipur, free movement of people, MP
OUTLOOK 21 April, 2025
Advertisement