Advertisement
31 March 2025

ईद पर सभी को सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि इस पर्व पर सभी को सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।’’

कार्यालय ने लिखा, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फित्र का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है।’’

Advertisement

मुख्यमंत्री ने लोगों से इस पर्व पर ‘‘सद्भाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुदृढ़ करने का संकल्प लेने’’ का आग्रह किया।

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार शाम ईद-उल-फित्र का चांद आसमान में नजर आ गया। इसी के साथ रमजान का पवित्र महीना संपन्न हो गया और सोमवार को देशभर में ईद मनाई जा रही है।

TAGS: On Eid, Pledge to strengthen, harmony and social harmony, Yogi Adityanath
OUTLOOK 31 March, 2025
Advertisement