Advertisement
30 March 2021

भाजपा की गलत नीति से जनता का मनोबल गिरा, नहीं आएंगे अच्छे दिन: अखिलेश

भाजपा की गलत नीति से जनता का मनोबल गिरा, नहीं आएंगे अच्छे दिन: अखिलेश | FILE PHOTO

पैतृक गांव सैफई में दो दिन होली मनाने के बाद यहां आये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि भाजपा की गलत  आर्थिक नीतियों के कारण जनता का मनोबल गिरा हुआ है। लोगों में हताशा है और  जिंदगी दूभर हो गई है। इस पर भी भाजपा का तुर्रा यह है कि राज्य की जनता  के इससे अच्छे दिन कभी नही आ सकते।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के  कारण राज्य गुंडा, माफियाओं और अपराधियों की गिरफ्त में है। महिलाएं-बच्चियां अपमानित हो रही हैं। लोगो का जानमाल सुरक्षित नहीं रह गया  है। सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ना भाजपा का एजेंडा है। समाज में नफरत फैलाना  और जातियों के बीच दूरी पैदा करना भारतीय जनता पार्टी की रणनीति और  राजनीति दोनों है। भारतीय समाज में भाईचारा की मजबूती कायम रखने में भाजपा  अड़चने पैदा करती है।

उन्होंने कहा कि किसानो की हालत  दयनीय है। नौजवान बेकारी के शिकार हैं। उनका भविष्य अंधकारमय है। भाजपा  अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश  बदहाल होता जा रहा है।

OUTLOOK 30 March, 2021
Advertisement