Advertisement
17 June 2016

आजम खान का हमला, पीएम मोदी फाइव स्‍टार होटलों में बीफ बंद कराएंं

आजम खांं का हमला, पीएम मोदी फाइव स्‍टार होटलों में बीफ बंद कराएंं | google

उन्होंने कहा कि बादशाह वह होता है, जो कभी झूठ नहीं बोलता है। यहां तो सरेआम झूठ बोला जा रहा है। आजम खान ने कहा कि हमारे पीएम पाकिस्तान में जाकर नवाज शरीफ की मां का पैर छू आते हैं लेकिन वो अपनी पत्नी को उसका सम्‍मान नहीं देना चाहते हैं।

आजम खान ने कहा कि  ‘बादशाह अपनी मां को तो घर ले आए, अब वह पत्नी को भी घर ले आएं, तो हम खुद शुक्रिया अदा करेंगे। आजम खान रामपुर में लोगों को 391 ई-रिक्शा बांटने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी हमें यानी देश की दूसरी सबसे बड़ी आबादी को पाकिस्तान भेजने की बात कहते हैं, लेकिन खुद बिना बताए पाकिस्तान चले जाते हैं।

आजम ने कहा कि भाजपा एक बार फिर से गुजरात की तरह दंगा कराने की योजना बना रही है। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में भाजपा नई रणनीति के तहत काम कर रही है। इसमें लोगों के आपसी मेल जोल को तहस नहस करना भी शामिल है। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र की 7 पेयजल योजनाओं का शिलान्यास भी हुआ। 

Advertisement

 

TAGS: आजम खान, समाजवादी पार्टी, उत्‍तरप्रदेश, बीफ, भाजपा, पीएम मोदी, बेटी, बहन, पत्‍नी, wife, daughter, pm modi, azam kham, sp leader, uttar pradesh, bjp
OUTLOOK 17 June, 2016
Advertisement