Advertisement
09 January 2018

बुलधाना में रैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल, पुलिस ने दी मंजूरी

google

महाराष्ट्र के बुलधाना जिले के सिनखेड़  राजा में 12 जनवरी को होने वाली रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। पुलिस ने इसके लिए मंजूरी दे दी है।

पिछले सप्ताह बुलधाना पुलिस ने  केजरीवाल की रैली को मंजूरी देने से इंकार कर किया था जिसके लिए पुलिस ने दलील दी थी कि भीड़ को संभालना मुश्किल होगा। आप की प्रवक्ता प्रीति शर्मा मेनन ने बताया कि जिला पुलिस ने अब रैली को मंजूरी दे दी है। रैली की मंजूरी के लिए दिसंबर के मध्य में आवेदन किया था लेकिन तब इसे खारिज कर दिया गया।

रैली की मंजूरी में देरी पर असंतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि इसके बाद डीजी (कानून व्यवस्था) और मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने एसपी से बात की और तब जाकर रैली को हरी झंडी मिली। केजरीवाल 11 जनवरी की शाम को औरंगाबाद आएंगे और अगले दिन बुलधाना के जीजामाता मैदान जाएंगे जहां वह रैली को संबोधित करेंगे।

Advertisement

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा था कि राजमाता जीजाऊ जयंती पर वह सिनखेड राजा आएंगे और महाराष्ट्र के लोगों से बात करेंगे। मराठा किंग छत्रपति शिवाजी महाराज की मां जीजाबाई की याद में हर साल 11 और 12 जनवरी को यह जयंती मनाई जाती है जिसमें जीजाऊ के दर्शन के लिए लाखों लोग सिनखेड़ राजा आते हैं। इस रैली में करीब पांच लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: buldhana, rally, kejriwal, केजरीवाल, बुलधाना, रैली
OUTLOOK 09 January, 2018
Advertisement