Advertisement
23 February 2018

“एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लोगों की सरकार, किसी भी हद तक गिर सकती है”

“ये एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लोगों की सरकार, किसी भी हद तक गिर सकती है”

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट मामले में आम आदमी पार्टी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है,“ इस देश का, इस लोकतंत्र का दुर्भाग्य है कि तानाशाह और गुंडे किस्म की मानसिकता के लोग इस देश की सत्ता और शासन पर काबिज हो गए हैं। जिनका मकसद सिर्फ़ देश में अराजकता, नफरत फैलाना है।” उन्होंने कहा, “सभी लोगों के मन में जिज्ञासा थी कि क्या मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के ऊपर कार्यवाही हो सकती है? मैंने कहा था कि ये एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लोगों की सरकार है, जो किसी भी हद तक गिर सकती है।”



Advertisement



 

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस आज इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी। करीब दो तक घंटे तक मुख्यमंत्री आवास खंगालने के बाद पुलिस ने बताया कि 21 सीसीटीवी कैमरे, हार्ड डिस्क जब्त किए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ किए जाने का संदेह जताया है। पुलिस के मुताबिक, सीएम आवास में मौजूद कैमरों की टाइमिंग 40 मिनट 43 सेकेंड पीछे चल रही थी।


 

TAGS: आप, दिल्ली, केजरीवाल, AAP, Delhi, Kejriwal
OUTLOOK 23 February, 2018
Advertisement