Advertisement
30 November 2015

केजरीवाल का लोकपाल बिल पेश, विरोध करते योगेंद्र-प्रशांत गिरफ्तार

आप के जनलोकपाल का विरोध कर रहे प्रशांत भूषण योगेंद्र यादव को गिरफ्तार | twitter

आम आदमी पार्टी से बर्खास्त दोनों नेता अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा लाए जा रहे जन लोकपाल बिल की खामियों को उजागर करते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। इनके साथ विधायक पंकज पुष्कर और कई कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। विराेध में स्वराज अभियान के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा के गेट पर प्रदर्शन किया।  

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार आज विधनसभा में जन लोकपाल बिल पेश करने वाली है। वरिष्ठ वकील और आम आदमी पार्टी के नेता रहे प्रशांत भूषण ने दिल्ली सरकार के इस जन लोकपाल विधेयक को जोकपाल करार देते हुए केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती दी थी। स्‍वराज अभियान का आरोप है कि यह विधेयक 49 दिनों की केजरीवाल सरकार द्वारा मंजूर किए गए लोकपाल विधेयक से अलग और काफी कमजोर है। 

 

TAGS: दिल्ली सरकार, जनलोकपाल कानून, विरोध मार्च, स्वराज अभियान, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी
OUTLOOK 30 November, 2015
Advertisement