Advertisement
09 November 2025

राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी, कहा: हम बदलाव सुनिश्चित करेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को रविवार को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि ‘‘हम बिहार के लोगों के लिए बदलाव, रोजगार, समानता और प्रगति सुनिश्चित’’ करेंगे।

महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार यादव रविवार को 36 वर्ष के हो गये।

गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप खुशहाल रहें, तंदुरुस्त रहें - बिहार की जनता को परिवर्तन, रोजगार, समानता और प्रगति हम जरूर दिलाएंगे।’’

Advertisement

गांधी ने अगस्त में बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मोटरसाइकिल चलाते हुए अपनी और यादव की एक तस्वीर भी साझा की।

बिहार में दो चरणों में मतदान हो रहे हैं। पहले चरण के तहत छह नवंबर को मतदान हुआ था और 11 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) ने यादव को मुख्यमंत्री पद का अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस गठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल मुख्य घटक हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul Gandhi, Tejashwi Yadav, Birthday, We will ensure change
OUTLOOK 09 November, 2025
Advertisement