Advertisement
16 February 2024

राजस्थान में कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका! ये बड़ा नेता हो सकता है भाजपा में शामिल

राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस के दिग्गज आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को सूत्रों ने इस खबर की जानकारी दी। गुरुवार को महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और बांसवाड़ा लौट आए।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शुक्रवार यानी आज वह पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। बता दें कि राजस्थान की पिछली गहलोत सरकार में वह जल संसाधन और सिंचाई मंत्री थे। बांसवाड़ा जिले की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर कांग्रेस ने और एक पर बीजेपी जीती थी।

दरअसल, 10 साल पहले जब राजस्थान में नरेन्द्र मोदी लहर थी, तब भी आदिवासी अंचल की बागीदौरा विधानसभा सीट पर मालवीय ने जीतकर अपना दम दिखाया था। उनके भाजपा में शामिल होने से वागड़ में कांग्रेस का सफाया होने की आशंका गहरा जाएगी।

Advertisement

मालवीय का राजनीतिक करियर बहुत ही रोचक रहा है। वह सरपंच के अलावा दो बार राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। एक बार सांसद भी रहे चुके हैं। पार्टी के जिला प्रमुख भी रहे। इसके अलावा आदिवासी कांग्रेस सेल के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी बांसवाड़ा की जिला प्रमुख हैं ।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rajasthan, Congress, BJP, MLA Mahendrajeet Singh Malviya
OUTLOOK 16 February, 2024
Advertisement