Advertisement
28 December 2020

43 सीटें लाने के बाद भी जेडीयू की ऐसी बेबसी, नीतीश को कभी इतनी लाचारी में नहीं देखा: RJD

राजद नेता मनोज झा | फाइल फोटो

अब राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा ने नीतीश कुमार के बयान और जेडीयू के अरूणाचल प्रदेश में उपजे सियासी हालात को लेकर टिप्पणी की है। झा ने सोमवार को कहा, “40-45 सीटें लाने के बाद आप कह रहे हैं आपको दबाव में CM बनाया गया। क्यों आपने यह दबाव स्वीकार किया? अरुणाचल में आपके 6 विधायकों को तोड़ा गया और आपके लोग प्रतिकार तक नहीं कर पाए। इतनी लाचारी हमने बिहार के किसी कद्दावर नेता में नहीं देखी थी।”

दरअसल, अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 6 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जिसके बाद सियासी मामला गरमाया हुआ है। इसे लेकर पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने रविवार को कहा कि यह गठबंधन की राजनीति के लिए ठीक नहीं है। पार्टी ने लव जिहाद के कानून को लेकर बीजेपी शासित राज्यों में चल रही कवायद को भी गलत ठहराया है।

वहीं, नीतीश कुमार ने इशारों में नाराजगी जताते हुए कहा था कि उन्हें पद की कोई चाहत नहीं है और उन्होंने सिद्धांतों से न कभी समझौता किया है न आगे करेंगेI इस मामले पर राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा है कि पार्टी (जदयू) में टूट शुरू हो चुकी है और जल्द ही बिहार में भी इनका सफाया जल्द हो जाएगा।

Advertisement

 

TAGS: RJD Leader, Manoj Yadav, Chief Minister, Bihar, Nitish Kumar, नीतीश कुमार, मनोज झा, राजद, जेडीयू, पीएम मोदी, बीजेपी, बिहार की सियासत
OUTLOOK 28 December, 2020
Advertisement