Advertisement
27 July 2017

नीतीश के खिलाफ सड़क पर उतरे आरजेडी कार्यकर्ता, प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

Twitter

नीतीश कुमार के फैसलै को लेकर बिहार के कई जिलों में आरजेडी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। महात्मा गांधी सेतु (पुल) को जामकर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान आरजेडी नेता लगातार नीतीश के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। आरजेडी कार्यकर्ताओं द्वारा कहा जा रहा है ‌कि नीतीश ने उन्हें धोखा दिया है।

तेजस्वी के समर्थन में नारेबाजी

गांधी सेतु को जाम कर कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। साथ ही तेजस्वी-तेजप्रताप जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। आरजेडी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की वजह से राजधानी पटना से उत्तर बिहार की ओर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक राज्य में हाजीपुर और समस्तीपुर में राजद समर्थकों का उत्पात और प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। समस्तीपुर में राजद के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है और किसी के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है।

Advertisement

आरजेडी ने किया प्रदर्शन का आह्वान

बिहार के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी से मिलने के बाद भी 27 जुलाई को बहुमत साबित करने का मौका नहीं मिलने पर आरजेडी ने प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। आरजेडी-कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर राज्य के 38 जिलों में धरना करेगी। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: RJD, workers, landed on the road, Nitish, announcement, State-wide, protest
OUTLOOK 27 July, 2017
Advertisement