Advertisement
29 December 2015

सपा ने विधायक को किया सस्पेंड, धर्मेन्द्र की बहन को टिकट

निराला त्रिपाठी


समाजवादी पार्टी ने बिजनौर सीट से विधायक रुविवीरा को जिला पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी का विरोध करने पर पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व सांसद यशवीर सिंह सहित तीन लोगों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित किया गया है। पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने यह फैसला लिया है। रोचक बात यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकृत प्रत्याशी का विरोध करने वालों को जहां पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है वहीं मैनपुरी में विरोध करने वाले को ही टिकट दे दिया गया है।

सूत्र बताते हैं कि पहले घोषित प्रत्याशी राहुल यादव की जगह सांसद धर्मेन्द्र यादव की बहन संध्या उर्फ बेबी यादव को टिकट दे दिया गया है।
इससे पहले पार्टी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करीबी आनंद भदौरिया और सुनील सिंह यादव साजन निकाला गया था। जिससे अखिलेश नाराज बताए जा रहे थे। उसके बाद पार्टी ने सोमवार को सस्पेंड किए जाने का सिलसिला जारी रखा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शिवपाल यादव ने कहा कि किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

TAGS: अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश, समाजवादी पार्टी, आनंद भदौरिया, सुनील यादव साजन, शिवपाल यादव, सैफई महोत्सव
OUTLOOK 29 December, 2015
Advertisement