Advertisement
02 December 2017

शिवसेना का फडणवीस पर हमला, बाहरी लोगों के योगदान वाला बयान वापस लेने को कहा

google

शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुंबई में ‘बाहरी लोगों’ के योगदान वाले बयान को लेकर जमकर कोसा है। पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को अपना यह गैरजिम्मेदाराना बयान वापस लेना चाहिए। शिवसेना केंद्र और राज्य की राजग सरकार का हिस्सा है पर वह हरदम दोनों सरकारों की आलोचना करता रहा है।

संपादकीय में कहा गया है कि मुंबई पर मराठी लोगों का पहला अधिकार और दावा है। फडणवीस का बयान महाराष्ट्र का अपमान है। मालूम हो कि फडणवीस ने मुंबई के विकास में उत्तर भारतीयों और अन्य राज्यों के लोगों के योगदान की तारीफ की थी।

मुख्यमंत्री ने उपनगर घाटकोपर में कहा था कि देश की वित्तीय राजधानी ने हमेशा कई लोगों को शरण दी है और यहां रहने वाले लोगों ने शहर की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। उन्होंने कहा था कि मेरा मानना है कि जो बातें मुंबई को महान बनाती है उनमें वे लोग भी हैं जो विभिन्न राज्यों से आते हैं और यहां बस जाते हैं। वे भी मुंबई को महान बनाते हैं। आज जब हम मुंबई और महाराष्ट्र की बात करते हैं तो तुरंत उत्तर भारतीय समुदाय की ओर देखते हैं। इस शहर ने हमेशा कई लोगों को शरण दी है और जिन लोगों को यहां आश्रय मिला है उन्होंने हमेशा शहर की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Shiv Sena, slams, Fadnavis, outsiders, Maharashtra, Saamana
OUTLOOK 02 December, 2017
Advertisement