Advertisement
16 April 2019

शिवपाल सिंह यादव ने जारी की नई लिस्ट, दो उम्मीदवार बदले

FILE PHOTO

लोकसभा चुनाव के लिए शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने 14 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। इसमें यूपी की दो, राजस्थान की एक, बिहार की 6 और हरियाणा की 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

नई लिस्ट में यूपी की बांदा और हरियाणा की भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर अपने उम्मीदवारों को बदला गया है। यूपी के बांदा से पहले सुनीता देवी को उतारा गया था जिनके स्थान पर अब छोटे लाल यादव को टिकट दिया गया है। वहीं, भिवानी महेंद्रगढ़ से सीमा यादव के स्थान पर शैलेश कुमार को टिकट दिया गया है।

लखनऊ से डा रमेश ठुकराल मैदान में

Advertisement

इसके अलावा यूपी की देवरिया लोकसभा सीट पर विनय कुमार सिंह अमेठिया को उम्मीदवार बनाया है जबकि राजस्थान की अलवर सीट से अनूप कुमार मेघवाल को टिकट दिया है। लखनऊ से डॉ रमेश कुमार ठुकराल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा कौशाम्बी से राजदेव, गोंडा से कुतुबुद्दीन खान उर्फ डायमण्ड, बांसगांव से सुरेंद्र प्रसाद भारती चुनावी मैदान में हैं। जबकि बुंदेलखंड में दस्यु सरगना मलखान सिंह को शिवपाल सिंह की पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

डिंपल के खिलाफ नहीं उतारा उम्मीदवार

कन्नौज संसदीय सीट से डिंपल यादव के खिलाफ शिवपाल सिंह यादव की पार्टी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव को जौनपुर सदर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। मछलीशहर के कटाहित गांव निवासी संगीता यादव शिवपाल सिंह यादव की करीबी मानी जाती हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) का उन्हें दर्जा मिला था।

देखें लिस्ट, जानें कौन कहां से उम्मीदवार

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Shivpal Yadav, Party, releases, list, 14, candidates, Lok, Sabha, elections, UP, Rajasthan, Bihar and Haryana.
OUTLOOK 16 April, 2019
Advertisement