Advertisement
06 January 2017

'नोटबंदी : केंद्र में 10 हजार साल की सबसे बदतर सरकार'

google

दिल्ली में कुछ पुराने नोट नहीं बदले जाने की वजह से आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने एक महिला के कपड़े उतारना शुरू करने की खबरों का जिक्र करते हुए शिवसेना ने कहा कि उस बदनसीब मां की हालत सरकार प्रायोजित निर्भया कांड जैसी लगती है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में लिखा, हम मुख्यमंत्री :महाराष्‍ट्र: से पूछना चाहते हैं कि आप किसकी तरफ हैं। नोटबंदी की तरफ या इस असहाय महिला की ओर। अगर सरकार इस महिला की पीड़ा को देख और समझ नहीं सकती तो एेसी निर्मम और बहरी सरकार पिछले 10 हजार सालों में नहीं रही होगी।

पार्टी ने कहा, अगर कोई महिला परेशानी में दिल्ली की सड़क पर बैठती है और सरकार की निंदा करती है तो यह सरकार प्रायोजित निर्भया कांड की तरह है। शिवसेना ने कहा कि पीड़िता ने महिलाओं की दबी हुई सिसकियों और आक्रोश को सड़कों पर सामने ला दिया है। पार्टी ने कहा, अगर आप इस महिला के निर्वस्त्र होने को भी देशभक्ति कहते हैं तो आपको जरूरत है कि आपके दिमाग का इलाज कोई तालिबानी डाॅक्टर करे। महिलाओं के खिलाफ इस तरह की ज्यादती केवल तालिबानी शासन में होती है।

Advertisement

नोटबंदी का समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आड़े हाथ लेते हुए शिवसेना ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को इस महिला की पीड़ा देखकर कोई दुख नहीं होता तो वह एक असहाय व्यक्ति हैं।

दिल्ली में दो दिन पहले ही अपने छोटे बच्चे के साथ आरबीआई कार्यालय के सामने कतार में लगी एक महिला ने अपने कुछ पुराने नोट नहीं बदल पाने पर अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिये थे। भाषा

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: नोटबंदी, मोदी सरकार, भाजपा, शिवेसना, मुंबई, mumbai, note ban, pm modi, bjp, shivsena
OUTLOOK 06 January, 2017
Advertisement