Advertisement
01 February 2017

शिवसेना ने मनसे का मखौल उड़ाया, कहा विलय कर लो और बिना शर्त समर्थन दो

शिवसेना ने मनसे का मखौल उड़ाया, कहा विलय कर लो और बिना शर्त समर्थन दो | google

शिवसेना ने मनसे से कहा कि वह माटी के पुत्रों के हित में शिवसेना के साथ विलय कर ले।

शिवसेना की मीडिया इकाई ने कहा, अगर मनसे हमें बिना शर्त समर्थन की पेशकश करती है तो उसे बीएमसी चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारना चाहिए और उसे खुद को सेना के साथ विलय कर लेना चाहिए।

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को बिना शर्त समर्थन देने की मनसे की घोषणा का जिक्र करते हुए सेना ने कहा कि मनसे को अब भी यही करना चाहिए ताकि लोग उसपर भरोसा करें वर्ना यह साबित हो जाएगा कि मनसे का एजेंडा भाजपा की सुपारी लेना है। भाषा

TAGS: शिवसेना, मनसे, महाराष्‍ट्र, निगम चुनाव, shivsena, mns, Maharashtra, corporation election
OUTLOOK 01 February, 2017
Advertisement