Advertisement
11 January 2017

बादल पर लांबी में फेंका गया जूता

बादल पर लांबी में फेंका गया जूता | google

पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय गुरुबचन सिंह ने बादल की ओर कथित तौर पर जूता फेंका, जो पहले तो सुरक्षाकर्मी को लगा और फिर 89 वर्षीय बादल की पगड़ी को छुआ। मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धु्रमन एच निम्बाले ने बताया कि बादल की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने अपने हाथ से जूता रोकने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मी को लगने के बाद जूता मुख्यमंत्री की पगड़ी को छू गया। इस घटना में बादल को कोई चोट नहीं लगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना रत्ता खेड़ा गांव में हुई जहां बादल अपने चुनाव प्रचार के दौरान एक जन सभा में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के अपना भाषण पूरा करने के ठीक बाद गुरुबचन ने एक जूता उनकी ओर उछाला। एसएसपी ने बताया कि गुरबचन कट्टरपंथी सिख नेता अमरीक सिंह अजनाला के भाई हैं। पंजाब में   अपवित्रीकरण की घटनाओं को लेकर वह परेशान नजर आ रहे थे। उन्हें पकड़ा नहीं गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लोगों के एक समूह ने उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर फाजिलका जिला स्थित उनके जलालाबाद क्षेत्र में पथराव किया था। (एजेंसी)

TAGS: बादल, मुख्यमंत्री, जूता, लांबी
OUTLOOK 11 January, 2017
Advertisement