Advertisement
08 September 2016

'आवाज-ए-पंजाब' के साथ मैदान में उतरेंगे सिद्धू, केजरीवाल-बादल पर बरसे

google

 

सिद्धू दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जमकर बरसे। उन्‍होंने खुलासा किया कि अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि घरवाली को चुनाव लड़वाओ, तुम सिर्फ प्रचार करो। 

सिद्धू बादल परिवार पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा, 'पंजाब में एक ही परिवार कमाई कर रहा है। कहा कि राज्य में बादल का अब बोलबाला नहीं चलेगा। अब तो काले बादल चीरकर सूरज निकलना चाहिए'। उन्होंने नाम लिए बिना भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी पार्टी अच्छी या बुरी नहीं होती। अच्छे-बुरे पार्टी चलाने वाले होते हैं। 

Advertisement

सिद्धू के साथ भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान और अकाली दल से निलंबित विधायक पगरट सिंह भी शामिल हैं।  पंजाब में आप के संयोजक पद से हटाए गए सुच्चा सिंह छोटेपुर भी 'आवाज-ए-पंजाब' में शामिल हो सकते हैं। 

नए मोर्चे में परगट के अलावा दो अन्य निर्दलीय विधायक बलविंदर सिंह बैंस और सिमरजीत सिंह बैंस भी हैं। यह मोर्चा पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरेगा। पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर अगले साल जनवरी या फरवरी की शुरुआत में होने चुनाव होने की संभावना है।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: नवजोत सिंह सिद्धू, आवाज-ए-पंजाब, चंडीगढ़, आप, कांग्रेस, भाजपा, क्रिकेटर, राजनेता, navjot singh sidhu, punjab, chandigarh, awaj-a-punjab, bjp, congress
OUTLOOK 08 September, 2016
Advertisement