Advertisement
30 December 2016

सपा में अब आर या पार, अखिलेश ने जारी की 235 की समानान्तर सूची

गूगल

हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी, लेकिन सोशल मीडिया पर यह पूरी सूची मौजूद है। इस सूची में उन सभी मंत्रियों के नाम शामिल हैं, जिनके पूर्व घोषित सूची में टिकट काटे गये थे। सूची में ज्यादातर नाम अखिलेश के प्रतिद्वंद्वी और  प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के करीबी लोगों के थे।

गुरुवार देर रात जारी सूची में अखिलेश के करीबी मंत्री अरविन्द सिंह गोप को एक बार फिर बाराबंकी की रामनगर सीट से, राज्य मंत्री पवन पाण्डेय को दोबारा अयोध्या से और कैबिनेट मंत्री रामगोविन्द चौधरी को बलिया की बांसडीह सीट से टिकट दिया गया है। पहले घोषित सूची में इन मंत्रियों के नाम नहीं थे।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कल 325 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किये थे। उनका कहना था कि यह सूची बहुत सोच-समझकर बनायी गयी है और अब इसमें कोई फेरबदल नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह उन मंत्रियों और विधायकों को दोबारा टिकट देने के लिये मुलायम से बात करेंगे, जिन्होंने अच काम किया है और चुनाव जीतने की स्थिति में है।

Advertisement

बहरहाल, टिकट कटने से परेशान मंत्रियों और विधायकों ने अखिलेश से मुलाकात की थी।

सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने देर रात 68 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसके साथ ही सपा की ओर से आधिकारिक तौर पर घोषित उम्मीदवारों की संख्या 393 हो गई। राज्य में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। अखिलेश यादव द्वारा अलग सूची जारी करने से पहले सपा की ओर से 325 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। भाषा एजेंसी

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सपा, यूपी, टिकट, चुनाव, उम्‍मीदवार, sp, up, candidate, ticket, election
OUTLOOK 30 December, 2016
Advertisement