Advertisement
02 February 2024

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 5 और 6 फरवरी को, 5 को बहुमत साबित करेंगे चम्पाई सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री  के पद की शपथ लेने के तत्काल बाद चम्पाई सोरेन पहुंचे प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिवालय और कैबिनेट की बैठक कर तीन महत्वपूर्ण फैसले किए। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल के अनुसार 9 फरवरी से 29 फरवरी तक आहूत झारखंड के बजट सत्र के फैसले को विलोपित कर दिया गया है। उसके तहत 16 को बजट पेश होना था। तत्काल 5 और 6 फरवरी को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन 5 फरवरी को सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बहुमत साबित करने केलिए उन्हें 10 दिनों का समय दिया है। तीसरे महत्वपूर्ण निर्णय में हेमंत सोरेन के शासन में महाधिवक्ता रहे राजीव रंजन को पुनः राज्य सरकार का महाधिवक्ता नियुक्त कर दिया है।

विनय चौबे चम्पाई सोरेन के प्रधान सचिव बने

Advertisement

आईएएस अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे को मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का प्रधान सचिव बना दिया गया है। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। एक दिन पहले ही विनय चौबे ने सभी पदों से इस्तीफा दे पदस्थापन की प्रतीक्षा में चले गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Special session of Jharkhand Assembly, 5th and 6th February, Champai Soren, prove majority on 5th.
OUTLOOK 02 February, 2024
Advertisement