Advertisement
14 July 2017

सुशील मोदी के विवादित बोल: निर्भया के बलात्कारी से की तेजस्वी की तुलना

सुशील कुमार मोदी ने गुरूवार को ट्वीट किया, “जब कोई बिना मूंछ वाला निर्भया जैसा जघन्य बलात्कार कांड कर सकता है तब कागजी हेराफेरी से संपत्ति क्यों नहीं बना सकता?”

 

हालांकि सुशील मोदी ने इस ट्वीट में तेजस्वी का नाम नहीं लिखा लेकिन इसका इशारा बखूबी समझा जा सकता है।

Advertisement

दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बुधवार को अपने बचाव उन्होंने कहा था कि जिस समय रेलवे टेंडर घोटाला हुआ था उस वक्त उनकी ना तो दाढ़ी थी और ना ही मूंछ। उनकी उम्र केवल 13 या 14 साल की थी।

सुशील मोदी के ट्वीट को इसी संदर्भ से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजद ने किया पलटवार

सुशील मोदी के ट्वीट के बाद राजद ने भी हमला बोलना शुरू कर दिया। पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट जवाब दिया। सुशील मोदी को जातिवादी बताते हुए लिखा, “इस घृणित तुलनात्मक वक्तव्य की जितनी कड़े शब्दों में भर्तस्ना की जाए कम है, इसका उद्गम राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से अधिक जातिगत द्वेष-कुंठा है।

 साथ ही पार्टी ने ट्वीट किया, “अपने ओछे तर्क को स्थापित करने के लिए सुशील मोदी मरणोपरांत एक बलात्कार पीड़िता के नाम को बेवजह घसीट नारियों की अस्मिता का अपमान कर रहे हैं।”

वहीं तेजस्वी यादव ने भी शहजाद पूनावाला के ट्वीट को री-ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा है, “2000 लोगों को मरवाने के लिए, फर्जी इंकाउंटर करवाने के लिए और अड़ानी को करोड़ों देने के लिए सफेद एवं काली दाढ़ी जरूरी है!”

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Sushil Modi, controversial, Tweet, Comparing, Tejswi Yadav, rapist of Nirbhaya, BJP, RJD
OUTLOOK 14 July, 2017
Advertisement