Advertisement
25 March 2017

एमसीडी में जीते तो आवासीय संपत्ति पर टैक्स खत्मः केजरीवाल

google

उन्होंने कहा कि नगर निगमों में भवन कर भ्रष्टाचार का मुख्य स्रोत है। आप के निगम में सत्ता में आने पर इसे समाप्त कर दिया जाएगा। केजरीवाल की पार्टी पहली बार नगर निगम का चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने आप के सत्तासीन होने पर तीनों नगर निगमों को वित्तीय संकट से उबारने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि घाटे में चल रहे निगमों को एक साल के भीतर लाभ कमाने वाले निकाय में तब्दील कर दिया जाएगा। सालों से उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के गंभीर वित्तीय संकट से जूझने का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इसका सीधा कारण निगम में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार है। इसका खामियाजा निगम कर्मचारियों को महीनों से लंबित वेतन और लाखों पेंशनधारकों को सालों से पेंशन नहीं मिलने के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

 

Advertisement

उन्होंने कहा कि आप के सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार को खत्म कर वेतन और पेंशन का नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा और हर महीने की 7 तारीख को कर्मचारियों के खाते में वेतन पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि आप का नगर निगम को संकट से उबारने वाली कार्ययोजना को पार्टी के घोषणापत्र के रूप में जल्द जारी किया जाएगा। दिल्ली में उत्तर, पूर्व और दक्षिण नगर निगमों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा जबकि 26 अप्रैल को वोटों की गिनती होगी। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: केजरीवाल, दिल्ली, मुख्यमंत्री, आवासीय, संपत्ति कर, समाप्त, वादा
OUTLOOK 25 March, 2017
Advertisement