Advertisement
14 June 2018

तेजस्वी बोले, शत्रुघ्न सिन्हा राजद में आना चाहें तो स्वागत

twitter

बिहार भाजपा के दो सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद जिस तरह से इशारे कर रहे हैं उससे लगता है कि वे दोनों अगला चुनाव किसी और पार्टी से लड़ेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा ने राजद नेता लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के साथ अपनी नजदीकियां गिनाईं तो कीर्ति आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की।  

दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की पटना में आयोजित इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे। यहीं उन्होंने कहा था कि भाजपा उनकी पार्टी है पर लालू यादव उनके लिए परिवार की तरह हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा है कि कहीं वह भाजपा छोड़कर राजद में शामिल होने की तो नहीं सोच रहे हैं। 

इसके बाद गुरुवार को तेजस्वी यादव ने भी शत्रुघ्न सिन्हा की जमकर तारीफ की। उन्होंने सिन्हा को बिहार का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि सिन्हा वर्षों से पटना साहिब से सांसद चुने जा रहे हैं। अगर वे राजद में आना चाहें तो उनका स्वागत हैं।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Tejashwi Yadav, RJD, Shatrughan Sinha, bjp, bihar, pride
OUTLOOK 14 June, 2018
Advertisement