Advertisement
21 March 2018

तेजस्वी ने दिलाई नीतीश को 'डीएनए’ की याद

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को  'डीएनए’  की याद दिलाई है। उन्होंने आज एक ट्वीट किया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को ललकारते हुए कहा है कि भाजपा के डीएनए में दबंगई है।


 

तेजस्वी ने कहा कहा कि डीएनए से कुछ याद आया। गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के डीएनए को लेकर बयान दिया था। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति गर्माई गई थी। नीतीश कुमार ने भी मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल लिया था।

राजद नेता ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में आग लगाने वाले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नित्यानंद राय को जेल में क्यों नहीं डाल रहे हैं। उन्होंने कहा किसका डर है? क्या नीतीश कुमार जी ने चूड़ी पहन ली है?

एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने कहा कि गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय लगातार भड़काऊ बयान दे रहेहैं। डीएसपी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगवा रहे हैं और दंगा भड़काने पर गर्व प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा विधायक नसीहत दे रहे हैं। फिर भी नीतीश जी भीगी बिल्ली बने हुए हैं। राजद नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री को इन भाजपा नेताओं पर कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि ये समाज में सांप्रदायिक दरार पैदा कर रहे हैं। नीतीश को दोहरा मापदंड नहीं अपनाना चाहिए।


 

तेजस्वी यहीं हीं रुके उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कुर्सी पाने के लिए पहले लालू जी के पैर पकड़े, फिर जनता की पीठ में छुरा घोंपा। फिर अपने परम प्यारे दंगाइयों को चोर दरवाजे से सत्ता में घुसाया। उन्होंने कहा कि अब दंगाई छाती ठोंक चुनौती दे रहे है तो इनको ऊपर से नीचे तक पसीना आ रहा है। कुर्सी के लिए कुर्सी कुमार उर्फ नीतीश कुमार जी कुछ भी कर सकते है। वे किसी भी हद तक जा सकते है, गिर सकते हैं।


 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Tejswi, yadav, nitish, kumar, rjd, bihar
OUTLOOK 21 March, 2018
Advertisement