Advertisement
09 March 2018

तेजस्वी बोले, मूर्तियां तोड़े जाने के लिए भाजपा जिम्मेदार

तेजस्वी बोले, मूर्तियां तोड़े जाने के लिए भाजपा जिम्मेदार

देश के विभिन्न हिस्सों में मूर्तियां तोड़ जाने की घटनाओं के लिए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आज कहा कि देशहित में ऐसी ताकतों को पराजित करना अतिआवश्यक है।


Advertisement

यादव ने भाजपा, संघ और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले के सिलसिले को जारी रखते हुए ट्वीट किया कि सामंती संघी, भाजपाई मानसिकता के लोग अंबेडकर, पेरियार, गांधी और लेनिन की मूर्ति तोड़ सकते है तो वो कर्पूरी ठाकुर, लोहिया, जेपी, मंडल और कांशीराम की भी मूर्ति तोड़ सकते है। देशहित में ऐसी ताकतों को पराजित करना अतिआवश्यक है।
राजद नेता ने एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भाजपाई सहयोग से नीतीश कुमार बिहार के कोने-कोने में लालू जी द्वारा निर्मित अनगिनत अंबेडकर, गांधी, लोहिया, जेपी, कर्पूरी ठाकुर, भिखारी ठाकुर और बी.पी. मंडल की मूर्तियां तुड़वाएंगे। नीतीश जी सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते है। बिहार को ऐसे बहुरूपियों से सतर्क होना होगा।


TAGS: Tejaswi, rjd, bjp, breaking, statues, bihar
OUTLOOK 09 March, 2018
Advertisement