Advertisement
31 July 2018

मिशन 2019 पर ममता दिल्ली में, भाजपा के खफा नेताओं को भी साधेंगी

File Photo

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने  के लिए विपक्ष एकजुटता बनाने में जुटा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने पिछले कुछ हफ्तों में विपक्षी ताकतों को एकजुट करने के लिए कांग्रेस से हाथ मिलाने के संकेत दिए हैं। इसी कड़ी में वह आज से तीन दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान ममता बनर्जी यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के अलावा भाजपा से खफा शत्रुघ्न सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से भ्‍ाी मिलेंगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुुताबिक, राज्यसभा में टीएमसी के नेता डेरेक ओब्रॉयन ने ममता की यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा से मुलाकात की पुष्टि की है। उनकी यह मुलाकात वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के घर पर होगी। सीनियर वकील राम जेठमलानी आरजेडी से राज्यसभा सदस्य हैं और मोदी सरकार के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं।

19 जनवरी को कोलकाता में विपक्ष के नेताओं को एक मंच पर लाने के लिए ममता बनर्जी संघीय मोर्चा की रैली कर रही हैं। उनका दौरा इसमें विपक्षी पार्टी के नेताओं को निजी तौर पर बुलाने के मद्देनजर भी देखा जा रहा है। वह बुधवार को संसद भवन जाएंगी और  इस दौरान वे कई नेताओं से मुलाकात करेंगी।

Advertisement

ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन की राजनीति को आगे बढ़ाने की अपनी इस पहल के दौरान भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के नेताओं से असम के विवादास्पद एनआरसी के मसले पर उनका समर्थन जुटाने की भी कोशिश करेंगी।

इस बीच ममता बनर्जी गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मिलेंगी। वे असम के एनआरसी मुद्दे पर अपनी बात रखेंगी। इसके मसौदे पर ममता बनर्जी ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Threee day, visit, delhi, mamata banerjee, meet, sonia gandhi, decident, BJP leader
OUTLOOK 31 July, 2018
Advertisement