Advertisement
24 July 2016

उद्धव ने कश्मीर की स्थिति को लेकर केंद्र पर निशाना साधा

उद्धव ने कश्मीर की स्थिति को लेकर केंद्र पर निशाना साधा | फाइल फोटो

शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने 26 जुलाई को अपने जन्मदिन से पहले पार्टी के मुखपत्र सामना को दिए एक इंटरव्यू में कहा,  कश्मीर में स्थिति लिए कौन जवाबदेह है। अमरनाथ यात्रा निलंबित की गई है। हिंदुओं को पीटा जा रहा है, जवानों पर हमले किए जा रहे हैं। हर किसी को उम्मीद थी कि सरकार में बदलाव के बाद परिदृश्य बदलेगा। उद्धव ने दावा किया,  केन्द्र और राज्य (कश्मीर) में सत्तारूढ़ भाजपा ने इस पर जोर दिया कि अब से आगे हिंदुओं को निशाना नहीं बनाया जाएगा। लेकिन घाटी में हिंदू संकट में हैं।

भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी रही शिवसेना केन्द्र और महाराष्ट में भाजपा के साथ सरकार में है। ठाकरे ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए टेलीविजन पर एक डियो के विज्ञापन का उल्लेख किया जिसमें कहा जाता है, क्या चल रहा है, फॉग चल रहा है। उन्होंने कहा देश में भी इसी तरह की स्थिति है। ठाकरे ने कहा कि कोई नहीं समझ पा रहा है कि क्या हो रहा है और कौन कर रहा है। शासन बदल गया लेकिन क्या आम आदमी का जीवन बदला। ठाकरे से यह पूछे जाने पर कि क्या वे मोदी को निशाना बना रहे हैं, उन्होंने कहा,  में समग्रता में देश के राजनीतिक नेतृत्व के बारे में बात कर रहा हूं। हमारे प्रधानमंत्री कश्मीर समेत देश के सभी राज्यों में जाते हैं। लेकिन क्यों नही वे इस समय कश्मीरी हिंदुओं के साथ खड़े हैं।

TAGS: शिवसेना, नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार, कश्मीर घाटी, भाजपा, हिंदुओं की आकांक्षा, विफल, Shiv Sena, Narendra Modi, Central Government, Kashmir Valley, BJP, Expectation of Hindus, Failure
OUTLOOK 24 July, 2016
Advertisement