Advertisement
19 May 2016

उत्तर प्रदेशः उपचुनाव की दोनों सीटें सपा की झोली में

सपा ने गाजीपुर जिले की जंगीपुर विधानसभा और मुरादाबाद की बिलारी सीट पर कब्जा किया है। ये दोनों सीटें पहले भी सपा के ही पास थी। जंगीपुर विधानसभा से राज्य सरकार में मंत्री कैलाश यादव और‌ बिलारी  विधानसभा सीट इरफान खां के निधन से खाली हुई थी। 

जंगीपुर में सपा ने कैलाश यादव की पत्‍नी किस्मती देवी और बिलारी में इरफान खां के बेटे मोहम्मद फहीम को उम्मीदवार बनाया था। दोनों ही सीटों पर भाजपा दूसरे नंबर पर रही जबकि कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। बसपा ने उपचुनावों में उम्मीदवार नहीं खड़े किए थे। 

TAGS: उत्तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव, सपा, भाजपा, कांग्रेस
OUTLOOK 19 May, 2016
Advertisement