Advertisement
23 August 2016

यूपी में भाजपा-सपा व कांग्रेस के सिवाय किसी के भी हो सकते हैं ओवैसी

google

 

उनसे पूछा गया था कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए क्या उनकी पार्टी के छोटे दलों के साथ हाथ मिलाने की संभावना है। जवाब में ओवैसी ने कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन करने को तैयार है। वादे पूरे नहीं करने के कारण सूबे में समाजवादी पार्टी जनता की नाराजगी का सामना कर रही है। ओवैसी ने बताया कि हमारी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली कुछ संगठनोंनेताओं एवं पार्टियों के साथ संपर्क में हैं।

इस पर अभी कुछ टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। निश्चित तौर पर हम गठबंधन को लेकर खुले हैंकिंतु यह सपाकांग्रेस या भाजपा जैसे दलों के साथ नहीं हो सकता। हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ने कहा कि मैं ऐसे मामलों (गठबंधन) में शामिल नहीं हूं। हमें कुछ समय प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। हाल ही में उत्तर प्रदेश में दो जनसभाएं करने वाले ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी को जनता से बेहद अच्छी प्रतिक्रिया मिली हैयह बहुत खुशी की बात है। इससे उनकी पार्टी को काफी भरोसा मिला है। 

Advertisement

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ निश्चित तौर पर काफी नाराजगी हैक्योंकि उसने चुनावी घोषणा-पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। सपा सरकार की खिंचाई हो रही है। वह कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने में विफल रही है। अब सपा के भीतर ही आंतरिक मतभेद चल रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: उत्‍तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव, ओवैसी, सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस, up election, owaisi, bjp, congress, bsp, sp, political parties
OUTLOOK 23 August, 2016
Advertisement